यौन शोषण का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने की 25 वर्षीय युवक की हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में यौन शोषण का बदला लेने के लिए एक नाबालिग बच्चे ने कानून को अपने हाथों में ले लिया और आरोपी की हत्या कर दी। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन में अपने साथ हुए कुकर्म का बदला लेने के लिए एक नाबालिग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और सूखी घास तथा कपड़े की मदद से उसका शव जला दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि युवक कथित तौर पर अक्सर एक आरोपी से कुकर्म करता था जिसके बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने 23 दिसंबर की रात को घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया जिनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक दल तैनात किया गया था और उसने निजामुद्दीन बस्ती इलाके से आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने आजाद नामक युवक की हत्या और खुसरो पार्क के समीप उसका शव रखने की बात कबूल कर ली है।

उनके कबूलनामे के बाद पुलिस दल उन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और पार्क से आधा जला शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि अपराध जांच दल ने घटनास्थल का मुआयना किया है। जांचकर्ताओं ने कहा, ‘हमने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भिजवाया गया है। हत्या और अपराध के सबूत छिपाने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 21 दिसंबर की रात को युवक की हत्या की और सूखी घास तथा कपड़ा रखकर उसका शव जलाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने हत्या में इस्तेमाल हथियार, पत्थर और एक डंडा बरामद किया है। हजरत निजामुद्दीन पुलिस थाने ने भी मृतक को खराब आचरण वाला व्यक्ति घोषित किया था। मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000