सगाई के दौरान बिहार के सिवान में युवक की हत्या करने वाला दिल्ली में हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। बिहार के सिवान जिले के एक गांव में सगाई समारोह के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा होने एक युवक की लाठी व डंडे से पीट-पीट कर हत्या करने में शामिल एक आरोपित को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।

लगातार बदल रहा था ठिकाने…

सिवान पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपित लगातार ठिकाने बदल रहा था। कुछ समय से वह बुराड़ी के जनता विहार, मुकुंदपुर में छिपा हुआ था। विशेष आयुक्त, क्राइम ब्रांच रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम जितेंद्र राम है। वह पतोवा गांव, सिवान, बिहार का रहने वाला है। पिछले साल छह मई को सिवान के गुठानी थाने में जितेंद्र समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मरने वाले युवक के स्वजन ने पुलिस में शिकायत कर आरोप लगाया था कि नैनीजोत गांव का रहने वाला जितेंद्र राम, उनकी बेटी की सगाई समारोह में उपस्थित हुआ था।

मामूली बात को लेकर हुई थी बहस…

समारोह के दौरान कुछ मामूली मुद्दों पर मरने वाले युवक से जितेंद्र की तीखी बहस हो गई थी। जिसपर जितेंद्र व उसके कुछ साथियों ने लाठियों से बेरहमी से युवक की पिटाई कर दी थी। वारदात के बाद सभी मौके से भाग गए थे। मृतक को काफी चोटें आईं थी।अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था। अपराध शाखा के एएसआइ सुनील कुमार को सूचना मिली कि हत्या के एक मामले में वांछित जितेंद्र राम जनता विहार, मुकुंदपुर में छिपा हुआ है और किसी से मिलने के लिए भलस्वा झील के पास आने वाला है। डीसीपी संजय भाटिया, एसीपी नरेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में एसआइ प्रदीप दहिया, रवि सैनी, एएसआइ सुनील, अशोक, अनिल, हवलदार राज आर्यन, परवीन बालियान, कपिल यादव व सुमित की टीम वहां से जितेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र राज मिस्त्री का काम करता था। मामला दर्ज होने के बाद से वह अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000