कुएं से निकालते हुए छत्तीसगढ़ सरगुजा में लापता युवक की गला रेतकर हत्या, शव को हत्या के बाद कुएं में फेंका By Khulasa India News Desk Last updated Feb 21, 2025 40 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लापता एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को हत्या के बाद कुएं में फेंका गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोतावाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम मुन्ना राम था। वह ग्राम परसा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, 17 फरवरी को पंचायत चुनाव के दिन से लापता था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने खोजबीन के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हत्या में कई लोगों के शामिल होने की आशंका… पुलिस ने शिकायत दर्ज लापता युवक की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान लापता युवक की लाश कुएं में मिली। वहीं घटना की शुरुआती जांच में पता चला है कि, हत्या में एक से अधिक लोगों की शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है। अपराध 40 Share