झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का समापन:अंतिम दिन भी भाजपा विधायकों ने वेल में आकर की नारेबाजी,सदन की कार्यवाही हुई बाधित

कांग्रेस के प्रदीप यादव ने झारखंड का केंद्र के पास 35 हजार करोड़ से अधिक बकाया धनराशि का मुद्दा उठाया

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के छठे और अंतिम दिन शुक्रवार को विधायक प्रदीप यादव ने सदन में सवाल उठाया कि राज्य सरकार का केंद्र के पास करीब 35000 करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार यह राशि केंद्र से मांगी जा रही है, लेकिन नहीं मिलने के कारण राज्य में विकास का काम बाधित है। उन्होंने पूछा कि सरकार बकाया राशि वसूली के लिए क्या कोशिश कर रही है, जो कोशिश हो रही है क्या वह काफी है। क्या सरकार ने पता लगाया है कि सिर्फ गैर भाजपा शासित राज्यों का ही पैसा केंद्र रोक कर रखती है। इस पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन को बताया कि राज्य सरकार का 35000 करोड़ रुपये से अधिक राशि केंद्र सरकार और केंद्र सरकार के उपक्रमों के पास बकाया है।

इसे प्राप्त करने के लिए विभागीय प्रयास के अलावा राज्य सरकार नीति आयोग और पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक में यह मामला उठाती रही है। राज्य सरकार के प्रयास से भू अधिग्रहण मद में 2532 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा केंद्र प्रायोजित योजनाओं में 2200 से अधिक की बकाया राशि है। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों से पत्राचार किया गया है। रामेश्वर उरांव ने सदन में बताया कि अगर केंद्र पैसे नहीं दे रही है तो राज्य सरकार केंद्र की कंपनियों पर सर्टिफिकेट केस कर सकती है। लेकिन केस करना उचित नहीं होगा। 2019 के बाद से 25 हजार करोड़ अब तक कोल मिनिस्ट्री ने राज्य को दिए हैं। इससे यह मान लेना चाहिए कि हमें पैसे मिलेंगे।

रिम्स के मॉड्यूलर ओटी खरीदारी में गड़बड़ी की जल्द होगी जांच : स्वास्थ्य मंत्री

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के छठे और अंतिम दिन शुक्रवार को विधायक सरफराज अहमद ने सदन में सवाल उठाया कि रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में 12 मॉड्यूलर ओटी (ऑपरेशन थिएटर) की खरीदारी में गड़बड़ी हुई है। इसके कारण राजस्व को करीब 25 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस मामले की विभागीय जांच के लिए तीन सितंबर, 2022 को एक जांच समिति का गठन किया गया था लेकिन जांच समिति की न कोई रिपोर्ट आयी और न ही इस पर कोई कार्रवाई हुई।

इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के लिए टेंडर के जरिए दो मॉड्यूलर ओटी की खरीदारी की गयी थी। यह सही है कि जांच के लिए तीन सितंबर, 2022 को समिति का गठन किया गया था,  लेकिन इस समिति के सदस्य डॉ हिमांशु भूषण बरवार के आकस्मिक निधन हो गया, जिसके बाद 15 जून, 2023 को जांच समिति का पुनर्गठन किया गया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द जांच कराकर इस मामले में सदन को अवगत करायेंगे।

सदन के बाहर विपक्ष का धरना…

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के छठे और अंतिम दिन शुक्रवार को हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता विधानसभा के मुख्य द्वार पर अपने कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे। कुशवाहा पलामू जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग कर रहे थे। साथ ही उन्होंने पलामू को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने और बटाने डैम के गेट को दुरुस्त करने की मांग भी उठायी। आजसू विधायक लंबोदर महतो विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे। वे तख्ता लेकर कुर्मी और कुड़मी को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000