इरफान पर इतनी मुखर,तो मणिपुर मामले में इतने खामोश क्यों हैं बीजेपी नेता : बंधु तिर्की

रांची। पूर्व मंत्री और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा कहे गये अवांछित वक्तव्य को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्पंज करने के बाद भी भाजपा के नेता, कार्यकर्ता के साथ ही विशेष रूप से उसके अनुसूचित जाति, जनजाति के मंत्री, पदाधिकारी, सांसद, विधायक जिस प्रकार से तूल दे रहे हैं। वह इस बात का प्रमाण नहीं है कि भाजपा के दिल में आदिवासियों के प्रति सद्भावना है।

बंधु तिर्की ने कहा कि यदि भाजपा नेता आदिवासियों के इतनी ही बड़े हितैषी हैं तो मणिपुर के मामले में भी उन्हें खुलकर अपनी बातों को रखना चाहिये और यह बताना चाहिये कि मणिपुर की घटना कितनी निंदनीय है और देश की अखंडता व सांप्रदायिक सद्भाव के लिये यह कितनी घातक है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में केवल जनजातीय समाज की महिला की मान-मर्यादा को ही नहीं कुचला गया। बल्कि वहां लोगों के जान-माल की भी जितनी अधिक क्षति हुई है वह अपने आप में जघन्य एवं अद्वितीय है।

बंधु तिर्की ने कहा कि मणिपुर राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 142 लोगों की जान जा चुकी है जबकि अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या 350 से ज्यादा हो गयी है। उन्होंने कहा कि हजारों आदिवासी परिवार अपने घरों से विस्थापित कर दिये गये हैं और वे उन अस्थाई शिविरों में रहने को विवश हैं। जहां खाने-पीने जैसे जरूरी आधारभूत सुविधायें भी नहीं है। यहां तक कि बीमार होने की स्थिति में उन्हें दवा तक के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है।

बंधु तिर्की ने कहा कि दंगे में हजारों आदिवासी परिवारों के घर जला दिये गये, तोड़े गये या फिर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। जबकि अनेक परिवार तो बरसात के इस मौसम में जंगल में पेड़ के नीचे रहने को मजबूर कर दिये गये। उन्होंने कहा कि इस विकट स्थिति में मणिपुर के लोगों के रोजी-रोजगार की बात करना भी दूर की कौड़ी है।

बंधु तिर्की ने कहा कि मणिपुर के 16 में से 10 जिलों में अलग-अलग समुदायों का आपसी संघर्ष विचलित करने वाला है वहां सभी समुदाय जवाबी विरोध प्रदर्शन, नाकेबंदी आदि में व्यस्त हैं,लेकिन केन्द्र और मणिपुर की भाजपा सरकार का ध्यान केवल और केवल अपने वोट बैंक को दुरुस्त करने पर है। उन्होंने कहा कि ऐसी विकट स्थिति में भी मणिपुर की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू न करने के कारण मोदी सरकार के सामने अनेक प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं।

बंधु तिर्की ने कहा कि इतनी विकट स्थिति में भी यदि भाजपा के मंत्री, पदाधिकारी, सांसद, विधायक, नेता और इसके कार्यकर्ता, संवेदना एवं भावना से भरे अपने कुछेक बातों को ही बोल देते तो इससे भी लोगों को कुछ राहत होती,लेकिन उन्होंने तो खामोशी ओढ़ ली है और मणिपुर की घटना को तोड़-मरोड़ कर अपना वक्तव्य दे रहे हैं जो सच के साथ ही समझ से भी परे है।

बंधु तिर्की ने भरोसा जताया कि न केवल केंद्र की मोदी सरकार बल्कि भाजपा के लोग, विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति के भाजपाई नेता-कार्यकर्त्ता, मणिपुर पर अपना संवेदनापूर्ण वक्तव्य देंगे और वे केवल अख़बार में अपना नाम छपवाने या अपने वोट बैंक को दुरुस्त करने की मानसिकता से बाज आयेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000