एमपी-एमएलए कोर्ट ने प्रतापगढ़ के निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” को एक दिन पहले जेल भेजा था, दूसरे दिन सुनाई सजा, कयासों पर फेर दिया पानी

अदालत की नजर में प्रतापगढ़ के निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” धोखाधड़ी के मामले में 15 मार्च को ही दोषी पाये गए थे, परन्तु एमपी-एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाने की तिथि 22 मार्च को रखी, अंतिम समय तक अदालत भी सजा के मामले में सस्पेंस बनाये राखी, 23 मार्च, 2022 को सजा सुनाकर सबको चौका दिया…

प्रतापगढ़। एमएलसी चुनाव प्रक्रिया के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार 22 मार्च, 2022 को प्रतापगढ़ के निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” को सजा सुनाये बगैर न्यायिक हिरासत में लेकर एक दिन के लिए जेल भेज दिया। निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” के विरुद्ध कोर्ट ने धोखाधड़ी के प्रकरण में विचारण के बाद 15 मार्च को ही दोषी करार दिया था। मंगलवार 22 मार्च को अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लिये जाने का आदेश जारी कर दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें जिला जेल में दाखिल करा दिया गया। साथ ही अगले दिन इस मामले में सजा का फैसला सुनाये जाने की तिथि नियत की गयी।

निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” पर आरोप है कि उन्होंने गलत पते पर शस्त्र लाइसेंस हासिल कर लिया था। इस मामले में तत्कालीन नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे डीपी शुक्ला ने केस दर्ज कराया था। इसी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” को दोषी करार दिया है। अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर एमएलसी पद के नामांकन दाखिल किया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” के खिलाफ अब अपना फैसला सुना दिया है। अदालत के इस फैसले से जिले की राजनीति पर भी प्रभाव पड़ेगा। चूँकि दो दशक से अधिक यानि कुल चार बार अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” एमएलसी पद पर निर्वाचित होते रहे। वर्ष-2004 में जब प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” समाजवादी पार्टी से सांसद निर्वाचित होने के उपरांत एमएलसी पद से त्याग पत्र दे दिया था।   

अपराध की प्रकृति को देखते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट ने निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” ने 7 साल की सजा और अलग-अलग धाराओं में अर्थदंड के रूप में 10 हजार रूपये, 10 हजार रूपये और 5 हजार रुपये की सजा सुनाई है। कुल मिलाकर 25हजार रूपये अर्थदंड का निर्धारण किया गया है। अर्थदंड न जमा करने पर तीन महीने अतिरिक्त के साधारण कारावास की सजा और भुगतनी पड़ेगी। निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” के खिलाफ सजा का निर्धारण होने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि भले ही उनका नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर वैध करार दिया था, परन्तु अब निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” अपना नामांकन वापस ले लेंगे। अब उनकी पत्नी मधुरिमा सिंह को चुनाव मैदान में निर्दलीय उतारकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक उन्हें अपना समर्थन दे सकती है।    

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000