निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” को 7 साल की कैद और 10 हजार रूपये जुर्माना की सजा सुनाकर कोर्ट ने बताया कि राजा और रंक उसके लिए सब बराबर 

धोखाधड़ी के मामले में एमपी-एमएलए की अदालत ने 23मार्च, 2022 को सुनाया निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” के खिलाफ फैसला…

 

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अक्षय प्रताप सिंह को कोर्ट के आदेश पर 22 मार्च, 2022 को ही पुलिस ने न्यायिक हिरासत में ले लिया था। शाम को पुलिस की अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया था। आज एमपी-एमएलए कोर्ट में सजा सुनाने से पहले निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी को जिला कारगार से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था। शाम 3:30 बजे एमपी-एमएलए कोर्ट के जज बलराम दास जायसवाल ने सजा सुनाई तो निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के चेहरा फक पड़ गया। कचेहरी परिसर से लेकर सड़क तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कल सजा सुनाने की तिथि बढ़ाने पर जनमानस में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। परन्तु आज सजा की खबर सुनते ही सबके होश उड़ गए।   

बता दें 15 मार्च, 2022 को प्रतापगढ़ के निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” को गलत पते पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में चल रहे मुकदमें में कोर्ट ने दोषी करार दिया था। इस मामले में सजा पर बहस करने के लिए 22 मार्च की तिथि तय की गयी थी। 22 मार्च को बहस के बिन्दुओं पर विद्वान अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने अक्षय प्रताप सिंह को न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था। 23 मार्च को इस मामले में फैसला सुनाये जाने की तिथि मुकर्रर की गयी थी। अदालत के आदेश पर निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” को एक दिन के लिए जिला कारागार प्रतापगढ़ में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और आज 23 मार्च, 2022 को अदालत में उन्हें पेश होने के लिए आदेशित किया गया था। दोपहर दो बजे के बाद न्यायालय ने अक्षय प्रताप सिंह को सात साल की कैद और दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा सुनाये जाने के दौरान जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे।

एमएलसी पद के लिए किया है,नामांकन…

निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने 9 अप्रैल, 2022 को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन किया है। यह नामांकन उन्होंने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार के रुप में किया है। 22 मार्च, 2022 को हुई नामांकन पत्र की जांच में उनका नामांकन पत्र भी वैध पाया गया, जबकि भाजपा से उम्मीदवार हरि प्रताप सिंह ने आपत्ति की थी, जिसे रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज करते हुए नामांकन पत्र को वैध करार दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000