मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

राजनीति में चरखा दांव चलाने वाले मुलायम सिंह जीवनसंगिनी के मामले में मात खा गए और जीवन में दो पत्नियों के होते हुए भी एकाकी जीवन बिताने को हो गए हैं,मजबूर… 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। तमाम जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से शाम लगभग चार बजे साधना गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया। मिली जानकारी के‌ अनुसार साधना गुप्ता शुगर और फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थीं। हालत बिगड़ने पर साधना को 1 जुलाई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता में डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में साधना इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात साधना की हालत काफी गंभीर हो गई थी। गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में रखा गया था। शनिवार सुबह से साधना की हालत बहुत गंभीर बनी हुई थी।

शनिवार को मुलायम सिंह यादव लगभग 11:30 बजे मेदांता पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी को देखा और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इसके बाद अस्पताल से वापस लौट गए थे। दोपहर लगभग चार बजे मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन हो गया। साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली और फिर उसके बाद सैफई ले जाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव अभी दिल्ली में हैं।अखिलेश यादव भी लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी। साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की सौतेली मां हैं। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव है और बहू अपर्णा यादव हैं। साधना गुप्ता सियासत की चकाचौंध से स्वयं को दूर रखी थीं। साथ ही अपने नाम के आगे कभी यादव नहीं लिखा। जबकि मुलायम सिंह से जन्मा बेटा प्रतीक अपने नाम के आगे अपने पिता मुलायम सिंह यादव की टाइटिल अपनाया।  

मुलायम सिंह यादव पहली पत्नी मालती यादव के जीवनकाल में ही हाईकोर्ट के मुकदमों की पैरबी करने के लिए अपने साथी अधिवक्ता के घर आते-जाते उनकी बहन साधना गुप्ता पर नेताजी का दिल आ गया था और शादीशुदा होते हुए भी मुलायम सिंह यादव साधना को पत्नी लखनऊ लाकर अपने पास रख लिए और पहली पत्नी मालती यादव उनके पैतृक गाँव सैफई में रहती थी। कई सालों तक नेताजी लुकाछुपी का खेल खेलते रहे, परन्तु मुलायम सिंह यादव के परम मित्र ठाकुर अमर सिंह ने लोकसभा चुनाव वर्ष-2004 में चुनाव में लगने वाले शपथ पत्र में साधना गुप्ता को मुलायम सिंह यादव ने अपनी पत्नी की संज्ञा प्रदान कर दी। इस बात से लखनऊ से लेकर सैफई तूफान खड़ा हो गया और अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह का जमकर विरोध किया था। मुलायम सिंह यादव की पत्नी होने के कारण साधना गुप्ता जरूर जानी जाती थीं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कम ही नजर आईं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000