राष्ट्रपति चुनाव: द्रोपदी मुर्मू आज सूबे की राजधानी लखनऊ पहुँची और अपने पक्ष में भाजपा नेताओं से माँगा वोट  

लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुँची। द्रौपदी मुर्मू लोक भवन में एनडीए की बैठक में शामिल हुई और भारतीय जनता पार्टी, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से वोट और समर्थन देने की अपील किया। भाजपा मुर्मू के राजधानी दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधने का कार्य किया गया। अंत में मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास पर सामूहिक भोज का कार्यक्रम रखा गया है। 

द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से बटलर पैलेस स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुँची। इसके बाद शाम छः बजे लोक भवन में एनडीए की बैठक में शामिल हुई। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को मत एवं समर्थन देने की अपील किया। द्रोपदी मुर्मू भी बैठक में अपनी बात रखी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास पर द्रोपदी मुर्मू के सम्मान में रात्रि भोज रखा गया है। मजेदार बात यह है कि समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव जो अखिलेश यादव के सगे चाचा हैं और जसवंत नगर से सपा के विधायक हैं, वह भी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और भोज पार्टी में शामिल हुए हैं। 

मिली जानकारी के‌ अनुसार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर तीन बजे चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्रौपदी मुर्मू स्वागत किया तो वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भी द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया। मजेदार बात यह है कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी आज लखनऊ में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इन सबके बीच विपक्ष में कई तरह से दरार देखने को मिली और सपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मुख्यमंत्री आवास पर भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” भी अपना समर्थन NDA के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को देने की घोषणा की और भोज कार्यक्रम में वह भी शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास जा चुके हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को पूरी तरह से साधने के लिए राजधानी लखनऊ में जगह-जगह द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में जबरदस्त बैनर लगाए हैं। एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में एससी-एसटी वर्ग की महिलाएं द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगी। भारतीय जनता पार्टी दलित और आदिवासी वर्ग के बीच संदेश देने की कोशिश करेगी कि पार्टी ने पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति जैसे बड़े पद के लिए चुना है। एयरपोर्ट, लोकभवन, वीवीआईपी गेस्ट हाउस और सीएम आवास पर आदिवासी नृत्य और लोक कलाकारों का कार्यक्रम भी होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |     नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट:पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार     |     पानी से भरे गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान; सोशल मीडिया से मिला परिवार     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000