मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के से हुआ प्यार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने खर्चे से कराई शादी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर आपने लव मैरिज के कई केस देखे होंगे जहां लोग घरवालों के खिलाफ जाकर शादी कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से सामने आया है। यहां एक लड़की ने धर्म की दीवार तोड़ते हुए अपने प्रेमी से शादी कर ली। मुस्लिम युवती सबीना ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने हिंदू प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस प्रेमी जोड़े की शादी कराई। शादी के बाद दोनों बहुत खुश हैं। फिलहाल, क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, प्रेम विवाह का यह पूरा मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र का है। मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर पूरे रीति रिवाज से अग्नि को साक्षी मानकरल प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। युवती ने हिंदू प्रेमी के साथ शादी रचा कर जीवन व्यतीत करने का फैसला किया. लड़की के परिजन इस शादी से दूरी बनाए रहे। वही, हिंदू प्रेमी युवक के परिवार वाले इस शादी में शामिल हुए।

युवती मानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लड़की ने तेंदुआ गांव के रहने वाले प्रेमी मनीष कुमार से हिंदू रीति रिवाज से शादी की बताया जा रहा है। दोनों का बीते दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खा चुके थे. लड़की के परिवार वालों को शादी से आपत्ति थी। सबीना बीते पांच दिन पहले अपने प्रेमी मनीष के साथ घर से चली गई. इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ की। सबीना ने अपने परिवार वालों को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी करने का फैसला किया। दोनों को बालिग देखकर पुलिस ने दोनों को थाने से रवाना कर दिया। इसके बाद सबीना ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म के रीति रिवाज से मनीष के साथ मंदिर मे शादी कर ली। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस शादी का खर्च उठाया और इस शादी के साक्षी बने।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000