विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

भाजपा नेता ने मीटिंग के दौरान जदयू नेता को मारी गोली, घटना के बाद दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट

बिहार के मधेपुरा जिले में भाजपा नेता पंकज पटेल ने जदयू नेता संजय कुमार भगत को गोली मार दी। संजय भगत के कमर में गोली लगी है। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भाजपा नेता पंकज पटेल को हिरासत में लिया। हालांकि, भाजपा नेता ने गोली क्यों चलाई गई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता पंकज पटेल का किसी बात को लेकर जदयू नेता संजय कुमार भगत से विवाद हो गया, जिसके बाद नेता ने फायरिंग कर दी। बता दें कि भाजपा नेता पंकज पटेल मधेपुरा जिले के लोकसभा प्रभारी हैं।

वहीं, जदयू नेता संजय कुमार भगत मुरलीगंज नगर पंचायत से मुख्य पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, इसमें उनकी हार हुई थी। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह जिले के मुरलीगंज भगत धर्मशाला में भाजपा नेताओं की बैठक होनी थी। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को भी शिरकत करना था। इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद भाजपा नेता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जख्मी हालत में जदयू नेता संजय भगत को अस्पतला में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम है। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। 

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000