सांकेतिक फोटो उत्तरप्रदेशहापुड़ सगाई में नहीं मिला मटन बिरयानी-मछली फ्राई तो तोड़ दिया रिश्ता, 10 दिन बाद आनी थी बरात By Khulasa India News Desk Last updated Oct 7, 2025 114 हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामाने आया है। यहां एक सगाई में मटन बिरयानी और मछली फ्राई नहीं मिलने पर रिश्ता टूट गया। 17 अक्तूबर को गांव अठसैनी से गांव गोंदी बारात आनी थी। उत्तर प्रदेश के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में एक मामूली सी बात ने सगाई का माहौल बदल कर रख दिया। सगाई समारोह में मटन बिरयानी और मछली फ्राई न मिलने पर लड़का पक्ष के लोग नाराज हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया, जबकि 17 अक्तूबर को अठसैनी से बारात आनी थी। समारोह में मटन बिरयानी व मछली फ्राई की मांग लड़की के पिता के अनुसार 17 अक्तूबर को उनकी पुत्री की बारात गांव अठसैनी से गांव गोंदी आनी थी। रविवार की शाम को लाल खत और गाई का कार्यक्रम था। गांव अठसैनी निवासी लड़का पक्ष से करीब 40 लोग उनके गांव गोंदी में आयोजित समारोह में आए थे। लड़का पक्ष ने समारोह में मटन बिरयानी व मछली फ्राई की मांग की। समारोह में दोनों व्यंजन न मिलने पर वह भड़क गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना लड़की पक्ष ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ा लड़की पक्ष का आरोप था कि लड़का पक्ष उनसे सगाई में कार की मांग कर रहा था, जबकि वह सगाई में बाइक दे रहे थे। लड़का पक्ष की नाजायज मांगों ने उन्हें परेशान कर रखा था। सगाई समारोह में मटन बिरयानी और मछली फ्राई की मांग की गई। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि जुड़ने से पहले ही दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया। रविवार की देर रात दोनों पक्षों में इसका समझौता भी हो गया था। वहीं इस मामले में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया था। किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। समाचार 114 Share