खुशियां बदलीं मातम में; हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत

अमेठी में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी जन्म की खुशी पर समारोह आयोजित किया गया था। इसी समय घटना हो गई। आगे पढ़ें पूरी जानकारी यूपी के अमेठी में सोमवार की रात एक समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। पलभर में सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घटना मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गरथोलिया गांव की है। गांव निवासी मस्तराम यादव के घर में बेटी जन्म की खुशी पर निष्कासन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान हर्ष फायरिंग में देव यादव (19) को गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे आनन फानन संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फायरिंग कैसे हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है। देव के परिजन और आयोजनकर्ता आपसी समझौते की कोशिश में लगे हैं।

दो दिन पहले दिल्ली से घर आया था देव

बताया गया कि देव यादव मूल रूप से मुराइन का पूर्व, गरथोलिया का रहने वाला था। वह दिल्ली में रहकर काम करता था। दो दिन पहले ही गांव आया था। रात करीब 10.30 बजे समारोह में अचानक फायरिंग हुई और गोली उसे लग गई।

किसी ने नहीं दी तहरीर

इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभी तक परिजनों या कार्यक्रम आयोजक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000