लोकसभा चुनाव में किसके साथ होगी बसपा... उत्तरप्रदेशलखनऊ एनडीए या इंडिया,लोकसभा चुनाव में किसके साथ होगी बसपा,मायावती ने किया बड़ा ऐलान By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 23, 2023 573 लखनऊ। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। बुधवार को राजधानी लखनऊ में चल रही बहुजन समाज पार्टी की बैठक में चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। मायावती ने कहा कि ना तो एनडीए और ना ही इंडिया, बसपा अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बसपा मुखिया मायावती ने संगठन और कैडर को मजबूत बनाने के लिए सदस्यों को गांव-गांव में छोटी बैठकें करने निर्देश दिए। मायावती ने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए पुरानी गलतियों को दूर करने के लिए कहा है। बैठक में मायावती ने साफ कहा कि गठबंधन की वजह से बसपा को फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ रहा है। बसपा को वोट तो दूसरी पार्टी में ट्रांसफर हो जाता है,लेकिन दूसरी पार्टी अपना वोट बसपा में ट्रांसफर नहीं करवा पाती हैं। इसी वजह से पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। समाचार 573 Share