चंद्रयान-3 मिशन में गाजीपुर के इस वैज्ञानिक का भी है योगदान, परिजनों और गांव वालों में जबरदस्त का उत्साह

गाजीपुर। चंद्रयान-3 साॅफ्ट लैंडिंग पर आज पूरे विश्व की निगाहें गड़ी हैं। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग आज शाम 6:04 बजे होने वाली है। इसको लेकर पूरे देश में जबरदस्त खुशी का माहौल है। चंद्रयान-3 में जिन 12 लोगों का सबसे अहम रोल है, उनमें से एक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर गांव के रहने वाले कमलेश शर्मा भी हैं। कमलेश ने मंगलयान की लैंडिंग में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी,जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कमलेश को बधाई दी थी।

स्कूल-कॉलेज के छात्रों में दिखा गजब जबरदस्त उत्साह…

आज जहां पूरे देश में चंद्रयान-3 को लेकर उत्साह है, वहीं पूर्वांचल के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर गांव में भी जबरदस्त उत्साह है।रेवतीपुर में नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्रों में भी जबरदस्त उत्साह आज देखने को मिला।स्कूल-कॉलेज के छात्र भले ही कमलेश शर्मा को सामने से ना देखा हो, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि जिस सॉफ्ट लैंडिंग का गवाह आज पूरा भारत बनने वाला है, उस लैंडिंग में उनके गांव रेवतीपुर का भी योगदान है।छात्राओं ने बताया कि कमलेश शर्मा हम लोगों के चाचा लगेंगे। हम लोगों ने उन्हें भले ही ना देखा हो,लेकिन आज जो उन्होंने काम किया है, उससे आज हमारे गांव का नाम पूरे भारत के लोग जान पाएंगे।

गांव में ही हुई कमलेश शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा…

ग्राम प्रधान राकेश राय ने बताया कि कमलेश शर्मा बचपन से ही काफी जीनियस छात्र रहे हैं और वह मैथमेटिक्स के जानकार थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई है। वहीं उनके पिता अधिवक्ता हैं और मौजूदा समय में वह लखनऊ में निवास कर रहे हैं,लेकिन आज रेवतीपुर गांव उनका एक परिवार है और परिवार की खुशियां सभी लोग मिलजुल कर मना रहे हैं।इतना ही नहीं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर उनके गांव में हवन-पूजन भी किया गया और मां भगवती से यह कामना की गई कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग करे, जिससे भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिल सके।

इन अहम सैटेलाइट मिशन में भी कमलेश शर्मा रह चुके हैं हिस्सा…

बता दें कि पिछले लगभग 10 सालों में कमलेश शर्मा ने अनेक सैटेलाइट मिशन में भाग लिया। इनमें मार्स आर्बिटर मिशन (मंगलयान), कार्टोसैट-1, ओशनसैट-2, हैमसैट, कार्टोसैट-2ए, इंडिया और फ्रांस के ज्वाइंट वेंचर सेटेलाइट, मेघा ट्रोपिक-1 सेटेलाइट के सफल प्रक्षेपण में अहम भूमिका रही है। बंगलूरू के इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (इसट्राक) में मंगलयान की सफलता पर कमलेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाबाशी भी दी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शहादरा में हाई-टेंशन पोल पर चढ़ा व्यक्ति,कहा- पीएम मोदी, सीएम और चीफ जस्टिस से बात कराओ     |     दिवाली से पहले दिल्ली बनी गैस चेंबर, कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार, हवा में घुला जहर     |     दिल्ली-एनसीआर में GRAP-II के लागू होते ही लोगों की जेब पर दिखा असर, दोगुनी कर दी गई पार्किंग फीस     |     धरती के भगवान खेलते रहे क्रिकेट, पिता को टरकाता रहा स्टाफ, बुखार से मासूम बच्ची ने पिता की गोद में तोड़ा दम     |     यूपी विस उपचुनाव:भाजपा ने करहल में अखिलेश के भतीजे के सामने चला जीजा वाला दांव, जानें क्या बन रहे हैं समीकरण     |     यूपी विस उपचुनाव:बसपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट     |     यूपी विस उपचुनाव:करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा चुनावी मुकाबला     |     यूपी विस उपचुनाव:कांग्रेस के इनकार के बाद सपा ने बाकी बची 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार     |     झारखंड विधानसभा चुनाव: झामुमो ने जारी की 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा को दिया टिकट     |     झारखंड विधानसभा चुनाव:असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान,सरकार बनने पर हुसैनाबाद बनेगा जिला, राम या कृष्ण के नाम पर होगा नामकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000