5 मिलियन फॉलोअर्स वाली महिला Youtuber नीतू बिष्ट से बदसलूकी… कार सवारों ने 27 KM तक किया पीछा

ग्रेटर नोएडा में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और महिला यूट्यूबर नीतू बिष्ट से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से लेकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक करीब 27 किलोमीटर तक कार सवार युवकों ने नीतू की गाड़ी का पीछा किया और इस दौरान उसके साथ अभद्रता की गई। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि यूट्यूबर नीतू बिष्ट के इंस्टाग्राम पर करीब 5 मिलियन से अधिक फॉलोवर है।

यह सिलसिला परी चौक तक चलता रहा, जिससे नीतू काफी डर गई। रास्ते में उन्हें कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। इस दौरान महिला यूट्यूबर ने घबराकर अपने पति लखन रावत को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। उस समय नीतू का घर करीब 15 मिनट की दूरी पर था। सूचना मिलते ही पति तुरंत मौके पर पहुंचे और साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया और जांच की। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में महिला यूट्यूबर की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

सोशल मीडिया पर पति ने उठाए सवाल

महिला यूट्यूबर नीतू बिष्ट के पति लखन रावत, जिनके खुद भी सोशल मीडिया पर करीब डेढ़ लाख से अधिक फॉलोअर हैं, उन्होंने इस घटना को लेकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पर हमला किया गया और उसकी गाड़ी का पीछे किया गया। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें न्याय नहीं मिला।

रास्ते में कहीं भी नहीं दिखी पुलिस’

वीडियो में यह भी कहा गया है कि अगर इतनी बड़ी पहचान वाली महिला के साथ ऐसा हो सकता है तो आम महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते है। वहीं, डीएनडी से लेकर ग्रेटर नोएडा परी चौक तक, कहीं भी रास्ते में महिला को पुलिस नजर नहीं आई। अब सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। कई लोगों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों में इस तरह की घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। वहीं, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी का इस पूरे मामले में कहना है- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों कारों के बीच टक्कर हुई थी, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। फिलहाल आपसी समझौता करवा दिया गया है। कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000