मुंह में भरा पेट्रोल और महिला पर किया कुल्ला, फिर जला दी माचिस,पड़ोसी की हैवानियत

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां छघरा गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 50 वर्षीय महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान संतरा बाई (50) पत्नी दुर्जन लाल कोल, निवासी मझगवां के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला भोला कोल वहां पहुंचा और कथित तौर पर पुराने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले बैठी।

पेट्रोल मुंह में भरा और…

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पास रखी बोतल से पेट्रोल मुंह में भरा और अचानक संतरा बाई के चेहरे पर कुल्ले की तरह फेंक दिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, आरोपी ने माचिस जलाकर उन पर आग लगा दी। पेट्रोल की वजह से आग तेजी से फैल गई और महिला लपटों में घिर गई।

महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद उसकी बहू तुरंत बाहर दौड़ी। बहू को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी संतरा बाई को तत्काल कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला को चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलन आई है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, महिला के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर मुख्य आरोपी भोला कोल समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि यह वारदात जमीन से जुड़े पुराने विवाद का नतीजा लग रही है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000