एक बार सिविल सेवा के अफसर बन गए, समझो आपका परिभ्रमण पथ बदल गया, पूरा आभामंडल ही बदल जाता है।

यूपी के एक आईएएस अफसर थे। उनके पिता हल चलाते थे। सवर्णों का हल चलाना सही नहीं माना जाता था। उस दौर में भी हल जोतते रहे। अपने बेटे को पढ़ाया। गर्व का उन्हें बोध हुआ। होना भी चाहिए। पिता का जब देहांत हुआ। बेटे अपने राज्य के एक निगम के सीएमडी थे। अफसर बेटे ने पिता का बहुत ही दमदार श्राद्ध किया। बेटे जिस निगम के सीएमडी थे, वह कपड़े बनाता था। श्राद्ध के दिन दान देने के लिए ट्रकों में भरकर उस निगम के कपड़े आए और बांटे गए।

एक मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के बारे में कहा जाता है कि कम से कम वे दस हजार करोड़ के आदमी हैं। हर राज्य के कुछ बेहतर शहर हैं। उस शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में सबसे ज्यादा घर उस राज्य के अधिकारियों के ही हैं, विशेषकर आईएएस अफसरों के। एक बार सिविल सेवा के अफसर बन गए। समझो आपका परिभ्रमण पथ बदल गया। पूरा आभामंडल ही बदल जाता है।

यही वजह है कि अफसर बनने के पीछे नई पीढ़ी भाग रही है। विशेषकर उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे उत्तर भारतीय हिंदी भाषी राज्यों की। अफसरों को लेकर इस लेख के पहले भाग में जो उदाहरण दिए गए हैं, उनसे उनकी ताकत और ऐश्वर्य का आभास खूब होता है। दुनिया इसी पर लहालोट होती है। लेकिन यह तय है कि उनके इस ऐश्वर्य के पीछे उनकी तनख्वाह से मिली रकम नहीं, बल्कि उपरी कमाई है। उपरी कमाई यानी भ्रष्टाचार।

समाज और राजनीति को देखिए, वे भ्रष्टाचार का विरोध करते हैं, उसे मुद्दा बनाते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार का महिमामंडन भी करने से नहीं हिचकते। अफसरों के पीछे समाज और राजनीति का दौड़ना भ्रष्टाचार के महिमामंडन का ही उदाहरण है। राजनीति चाहे राज्यों की हो या फिर देश की। रिटायरमेंट के बाद भी अफसरों के पुनर्वास का पूरा इंतजाम है।

निगम, आयोग, राज्य सभा, राज्यपाल, जैसे उनके लिए ही बने हैं। पेंशन के साथ ये सहूलियतें भी उन्हें मिलती हैं। पद भी मिलते हैं और सेवा विस्तार भी। हासिल करने वालों की लिस्ट में भी अग्रणी नामों में ज्यादातर वे हैं, जिन्होंने अपने वेतन के अलावा अकूत माल बनाया है। उनका माल बनाना ही उनकी सबसे बड़ी योग्यता है।

आज मीडिया भी अफसरशाही पर ही लहालोट है। हर साल आने वाले यूपीएससी के नतीजों के बाद मेरिट में आगे रहने वाले लोगों, आईएएस बनने वाले छात्रों के गुणगान में मीडिया रस्मी तौर पर जुट जाता है। उन्हें महान प्रतिभाएँ साबित करने लगता है, करना भी चाहिए, लेकिन ध्यान रहे, सिर्फ आईएएस ही प्रतिभा नहीं होते।

आईआईएमसी में हमें खबरों के फॉलोअप के बारे में बताया गया था। फॉलोअप इन अफसरों का भी होना चाहिए। फॉलोअप यह कि उन्होंने यूपीएससी में इंटरव्यू के दौरान भावी नौकरी के दौरान किस तरह के आदर्श फॉलो करने के दावे किए थे और पांच या दस साल बाद वे क्या कर रहे हैं।

फॉलोअप यह भी होना चाहिए कि अफसर बनने से पहले उनकी पारिवारिक और माली हालत कैसी थी और सर्विस में विशेषकर अहम पद पर पांच-दस साल गुजारने के बाद उनका रहन-सहन, उनका बैंक बैलेंस, उनकी संपत्ति कितनी है।यह जानकारी स्वतंत्र एजेंसी के जरिए हासिल की जानी चाहिए। तब पता चलेगा कि ये अफसर हमारे समाज के कैसे नायक हैं, कितने भले हैं और उनके पीछे की अपनी दुनिया कैसी है ? सवाल यह है कि टीवी एंकरों और आईएएस को ही नायक मानने वाले दौर में इस तरह कितने लोग सोचते हैं, भला ?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     एक बार सिविल सेवा के अफसर बन गए, समझो आपका परिभ्रमण पथ बदल गया, पूरा आभामंडल ही बदल जाता है।     |     पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान: शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में छिपाया, बेटा बोला-पापा-मम्मी में झगड़ा होता था     |     ट्रंप की ‘रूसी तेल छूट’ पर विपक्ष के तीखे सवाल के बाद भारत सरकार का करारा जवाब     |     शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमला:चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश     |     दो बच्चों की हत्या कर पिता फंदे पर लटका:दीवार पर लिखा- मेरी पत्नी और उसका आशिक जिम्मेदार     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000