पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान: शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में छिपाया, बेटा बोला-पापा-मम्मी में झगड़ा होता था

मेरठ में शनिवार शाम पति-पत्नी के शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में मिले। पति का फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का लाश बेड पर पड़ी थी। पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है। उसकी जबान बाहर निकली हुई थी। साथी कर्मचारी जब प्लांट पर पहुंचा, तब घटना का पता चला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटे ने कहा- पापा-मम्मी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम फेस-वन की है।

अब जानिए पूरा मामला…

प्रदीप यादव (35) मूलरूप से हरदोई जिले के रहने वाला था। मेरठ के मोदीपुरम फेस-वन के पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में ऑपरेटर के पद पर काम करता था। वह पत्नी मधु यादव (30) और बेटे यश (10) के साथ मोदीपुरम में किराए के मकान में रहता था।

मधु के भाई शिव शंकर ने बताया कि प्रदीप मधु और यश के साथ होली का त्योहार मनाने अपने गांव हरदोई गया था। 6 मार्च (शुक्रवार) को ही वह पल्लवपुरम लौटा था।

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तक प्रदीप ने राजकरण के साथ प्लांट में काम किया। इसके बाद राजकरण कहीं चला गया। इसके बाद राजकरण शाम करीब 6 बजे प्रदीप से मिलने पहुंचा। उसने कमरे में जाकर देखा तो प्रदीप फंदे से लटका था और उसकी पत्नी बेड पर पड़ी थी।

पहले पत्नी की हत्या की, फिर फांसी लगाई

पुलिस ने बताया कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की। उसके बाद खुद फंदे से लटक गया। घटना के समय उनका 10 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था।

बेटा बोला- पापा- मम्मी के बीच झगड़ा होता था

बेटे यश ने बताया- कुछ दिन पहले पापा- मम्मी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मम्मी मामा के यहां चली गई थी। होली से पहले ही पापा उन्हें वापस लेकर आए थे। इसके बाद घर पर होली मनाने गए थे। शुक्रवार यहां लौटे थे। आज भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद मैं बाहर खेल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।

इंस्पेक्टर पल्लवपुरम महेश सिंह ने बताया-

QuoteImage

जानकारी मिली है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। ऐसा लग रहा है कि प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। आसपास के सीसीटीवी चेक किया जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000