यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार

 लखनऊ:  उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है।वाराणसी,हरदोई और गाजीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।इन मुठभेड़ों में चोरी,गौ तस्करी और अन्य अपराधों में शामिल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया,इसमें कई घायल भी हुए।पुलिस ने अवैध असलहा,कारतूस,चोरी की मोटरसाइकिल और गौवंश बरामद किए हैं।

वाराणसी में बदमाश गिरोह और पुलिस में हुई मुठभेड़

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई।यह गिरोह महंत के आवास पर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद करोड़ों रुपये की लूटी गई संपत्ति का बंटवारा करने जा रहा था। मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी,जबकि तीन अन्य को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा।कुल छह बदमाश गिरफ्तार किए गए।पुलिस ने अवैध असलहा और चोरी का माल बरामद किया।

हरदोई में 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

हरदोई में संडीला थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में बेनीगंज रोड पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शहनूर को घेर लिया गया। कासिमपुर के गौसगंज रोड से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे बदमाश शहनूर ने पुलिस पर फायरिंग की,पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी,उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शहनूर के पास से अवैध तमंचा,कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।शहनूर संडीला कस्बे की काशीराम कॉलोनी का रहने वाला है‌। शहनूर सात आपराधिक मामलों में वांछित था।मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

गाजीपुर में गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़

गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के करहिया इलाके में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई।जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर घायल हो गया,जबकि एक अन्य को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने पिकअप वाहन में लदे पांच गौवंश बरामद किए,घायल गौ तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह कार्रवाई ऑपरेशन गौ तस्कर के तहत की गई।गिरफ्तार गौ तस्करों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यूपी पुलिस का जारी ऑपरेशन लंगड़ा

उत्तर प्रदेश पुलिस की इन कार्रवाइयों से अपराधियों और गौ तस्करों के खिलाफ सख्त रुख स्पष्ट है।वाराणसी,हरदोई और गाजीपुर में हुई मुठभेड़ों में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध असलहा,चोरी का माल और गौवंश बरामद किए। यह अभियान क्षेत्र में अपराध और गौ तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000