पूरे शहर में ब्लैकआउट दिल्ली पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की; भारत की जवाबी कार्रवाई, पूरे शहर में ब्लैकआउट By Khulasa India News Desk Last updated May 8, 2025 122 श्रीनगर। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस दौरान पाकिस्तान ने जम्मू में हमला किया है। जम्मू-एयरपोर्ट को निशाना बनाने की कोशिश की है। साथ ही जम्मू स्थित दैनिक जागरण के कार्यालय के पास भी गोलीबारी की है। इसकी पुष्टि दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक अनिक घक्कड़ ने की है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने कई मिसाइल और ड्रोन मार गिराए हैं। पाकिस्तान ने सांबा और अखनूर में भारी गोलीबारी की है। पूरे जम्मू-कश्मीर में ब्लैक आउट किया गया है। पाकिस्तान के नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है। समाचार 122 Share