प्रतापगढ़ में बुलडोजर चलते ही युवक की गोली मारकर हत्या

प्रतापगढ़ जिले में आबादी की जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि आबादी की जमीन में जैसे ही जेसीबी से नीव की खुदाई शुरू हुई। विपक्षी ने डबल नाल की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। जिससे एक युवक को गोली लगने से घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी महोखरी गांव में आज सुबह आबादी की जमीन को लेकर हुए हिंसक विवाद में एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी 40 वर्षीय चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। जमीनी विवाद में हुई दिनदहाड़े हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि महोखरी गांव के रहने वाले राम कैलाश के तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा अमन और बड़ा बेटा अंकित गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अपने पुश्तैनी जमीन पर नीव खुदवा रहे थे। जैसे ही जेसीबी ने काम शुरू किया। पड़ोसी रविंद्र नाथ दूबे के परिवार से विवाद खड़ा हो गया। तभी गुस्से में आकर रविंद्र के बेटे चार्ली दूबे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और सीधे अमन पर फायर कर दिया। गोली लगते ही अमन जमीन पर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसके दर्दनाक मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद चाची को घर में घुसकर मारी गोली…

युवक की मौत के बाद भी दबंग पर खून सवार रहा। घर में घुसकर उसने मृतक के चाची सरिता देवी पर भी गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सरिता को परिजन तुरंत प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से गांव ही नहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय पुलिस और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000