पल्लवी पटेल ने साधा निशाना, कहा-अखिलेश के PDA में A को लेकर कंफ्यूजन था, इसलिए हमने M को जोड़ा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सीटों पर हुई असहमति के बाद अपना दल कमेरावादी आने वाले लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएम‌आईएम ने गठबंधन की घोषणा की। इस गठबंधन में प्रेमचंद बिंद की प्रगतिशील मानव समाज पार्टी और राष्ट्रीय उदय पार्टी जैसी अन्य पार्टियां भी शामिल हैं। हालांकि असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल इस गठबंधन के तहत यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह अभी क्लियर नहीं है।

पल्लवी पटेल की अपना दल (कमेरावादी) और ओवैसी की AIMIM ने लोकसभा चुनाव के लिए मिलाया हाथ…

अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएम‌आईएम ने गठबंधन से सपा और कांग्रेस को यूपी में होगा तगड़ा नुकसान

पल्लवी पटेल ने अखिलेश यादव के साथ-साथ PDA को लेकर भी तंज कसा। पल्लवी ने कहा कि A को लेकर कंफ्यूजन हो गई थी इसलिए हमने M को जोड़ा है।पिछड़े, दलित और मुसलमानों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है,जो विपक्ष में बैठे हैं वो भी अन्याय के खिलाफ चुप बैठे हैं। पिछड़ा, दलित और मुसलमान के लिए (PDM) मोर्चा जरूरी है।हम और असदुद्दीन ओवैसी जन भावनाओं को समझते हुए पीडीएम न्याय मोर्चा की घोषणा करते हैं।

पल्लवी पटेल ने सपा के PDA पर तंज कसते हुए कहा कि PDA में A को लेकर कंफ्यूजन था। कभी वो अल्पसंख्यक होता, कभी अगड़ा हो जाता तो कभी All हो जाता था। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हमने A की जगह M को जोड़ा है। पल्लवी ने कहा कि A को लेकर वह समाज को गुमराह कर रहे थे इसलिए M को लाना जरूरी है। पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज को न्याय दिलाने के लिए हम अपने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि अगर वह आते हैं तो उनका स्वागत है।

मुस्लिम और पटेल/कुर्मी/वर्मा विरादरी समेत पिछड़ी जाति के मतदाताओं पर होगा विशेष फोकस

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पल्लवी पटेल की पार्टी के साथ गठबंधन के फैसले का स्वागत किया। ओवैसी ने कहा कि हम पल्लवी पटेल के साथ हैं। जब हमारी पहली मुलाकात हुई थी, तब हमने कहा था कि इस लड़ाई को सिर्फ लोकसभा चुनाव तक नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे आगे लेकर जाना चाहिए। हमें उम्मीद है कि यह जो गठबंधन बना है, उसे हम आगे लेकर जाएंगे और उत्तर प्रदेश की जनता इसका साथ देगी।

हम इस पीडीएम को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। बता दें कि बीच में ऐसी खबरें भी आईं थी कि पल्लवी पटेल की मायावती के साथ बातचीत चल रही है और वह बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस गठबंधन की औपचारिक घोषणा आज लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल की संयुक्त प्रेसवार्ता में हुई। इस गठबंधन के द्वारा यूपी की दो दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। तीन दिन पहले पल्लवी पटेल ने हैदराबाद में ओवैसी से मुलाकात की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000