ज्योति अग्रवाल की हत्या मामले में पति व तीन शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और वाहन भी किये जब्त

जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने जमशेदपुर के ज्योति अग्रवाल हत्याकांड का 72 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पति रवि अग्रवाल समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पंकज कुमार साहनी, रोहित कुमार दुबे और कारोबारी का पूव चालक मुकेश मिश्रा भी शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मारुति स्वीफट कार और मोबाइल भी बरामद किया है। मामले का खुलासा सोमवार पुलिस ऑफिस में सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेसवार्ता कर किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा और वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच-33 के किनारे कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की अपराधियों ने सर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना उस वक्त घटी जब रवि अग्रवाल अपने दोनों बच्चों एवं पत्नी के साथ बालीगुमा स्थित मिनी पंजाब होटल से खाना खाकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतिका ज्योति अग्रवाल के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया था।

जिसमें उन्होंने अपने दामाद सह मृतका के पति रवि अग्रवाल के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया था। वहीं टीम ने अनुसंधान के क्रम में पाया कि मृतिका की पति के साथ शादी के बाद से ही अनबन चल रहा था। साथ ही आए दिन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी होता रहता था। जिसके कारण पति अपनी पत्नी को सहन नहीं कर पा रहा था। जिसको लेकर पति रवि अग्रवाल ने चालक मुकेश मिश्रा के साथ मिलकर चार अन्य अपराधियों को 16 लाख रुपए सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई।

वहीं एसपी ने बताया कि तय योजना के अनुसार पूर्व में पति दो बार सफल ना हो सका। जिसके बाद पुनः 29 मार्च को निर्धारित योजना के अनुसार रवि अग्रवाल अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ बालीगुमा स्थित मिनी पंजाब होटल से खाना खाकर चांडिल कांदरबेड़ा और वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच 33 के किनारे उल्टी करने के बहाने अपनी कार खड़ी कर अपराधियों का इंतजार करने लगा। इसी बीच आरोपी मुकेश मिश्रा तीन अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और ज्योति अग्रवाल की कनपटी पर सटाकर देसी कट्टे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आरोपियों को रवि अग्रवाल ने बतौर पेशगी तीन लाख रुपए भी दिए थे।

साथ ही बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात थी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी चार लाख रुपए में सौदा हुआ था। इसी तरह गैंगटोक ले जाकर भी रवि अग्रवाल ने पत्नी ज्योति अग्रवाल की हत्या करने का प्रयास भी किया था। मगर वहां भी उसे सफलता नहीं मिली। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा है।

गोली मारकर की गई थी हत्या…

बता दें कि ज्योति अग्रवाल की हत्या शुकवार रात को चांडिल थाना क्षेत्र में गोली मारकर कर दी गई थी। घटना के समय पति और दो बच्चे मृतका के साथ थे। रवि के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी मृतका के पिता प्रेम अग्रवाल ने चांडिल थाना में दर्ज कराई थी। रवि सोनारी का निवासी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000