समलैंगिक संबंधों का खुलासा करने की धमकी देने पर: कीटनाशक विक्रेता की चाकू से गोदकर की हत्या
कीटनाशक विक्रेता मनीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि कीटनाशक विक्रेता मनीष की हत्या दोस्त को उसके समलैंगिक संबंधों का खुलासा करने की धमकी देने पर की गई थी। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कीटनाशक विक्रेता मनीष हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त राजवीर और उसके साथी साहिल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वजह हैरान करने वाली बताई है।
इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपी राजवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान पट्टी जयसिंह ऊन व उसके साथी साहिल निवासी गांव पीपलहेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए एक आरोपी ने अपने को समलैंगिक बताया है। कीटनाशक विक्रेता मनीष को वह काफी समय से जानता था। उसके गांव में उसका काफी आना जाना था।
उसकी मनीष से दोस्ती हो गई। राजवीर का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी साहिल से भी दोस्ती हो गई। इसकी जानकारी होने पर मनीष उन दोनों को धमकी देने लगा कि वह सबको बता देगा कि वे दोनों समलैंगिक हैं। इस बात से परेशान होकर उसने और साहिल ने मनीष को मारने की योजना बनाई। एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी राजवीर और साहिल बाइक से मनीष के घर पहुंचे लेकिन मनीष वहां नहीं मिला।
मनीष का साहिल के साथ झगड़ा हुआ