बीटेक छात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड BSF कर्मी की बेटी को भी किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में बीटेक छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपित युवती दीप्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। रविवार को इससे पहले पुलिस ने विपुल की गोली मारकर हत्या के आरोपित राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि विपुल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार गोली शरीर में लगने की जानकारी सामने आई है। इनमें तीन गोली पेट में लगी और एक गोली सिर में कान के पास लगी।

विपुल को मारी थी चार गोलियां…

एनएच-नौ स्थित एबीईएस कॉलेज के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र विपुल वर्मा की शुक्रवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोसायटी में ही रहने वाली विपुल की परिचित दीप्ति के पिता सेवानिवृत बीएसएफकर्मी राजेश कुमार सिंह ने विपुल को चार गोली मारी थी।

                                                                         मृतक युवक विपुल सिंह

 

बेटी को परेशान कर रहा था युवक- राजेश कुमार सिंह…

राजेश कुमार सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह दिल्ली से सोसायटी पहुंचे। वह दिल्ली में एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी है। सोसायटी में विपुल निंबर टावर में सातवें पर स्थित फ्लैट में रहता था जबकि दीप्ति अन्य युवतियों के साथ 14वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहती थी।

शुक्रवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आरोपित राजेश ने ही फोन करवा कर विपुल को उपर बुलाया था। विपुल अपने दोस्त आशीष कुमार गुप्ता के साथ जब फ्लैट पर पहुंचा। तब आरोपित ने उसके थप्पड़ मार दिया। विपुल कुछ संभल पाता तभी आरोपित ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विपुल पर फायर झोंक दिया। मौके से भागते आशीष पर भी एक फायर करने की बात सामने आई है।

रविवार को किया गया अंतिम संस्कार…

विपुल के फूफा अमित वर्मा का कहना है कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रात करीब 10 बजे स्वजन शव लेकर बलिया के लिए चले गए। विपुल के चाचा विनोद वर्मा के मुताबिक रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने तीसरे आरोपित रंजय सिंह को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000