दर्दनाक सड़क हादसा; दो गाड़ियों की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 3 बच्चों की भी गई जान

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से दर्दनाक खबर है। यहां माजदा और पिकअप गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस खौफनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, 5 महिलाएं शामिल हैं। गाड़ी में 40 से 50 लोग गाड़ी सवार थे। जानकारी के मुताबिक, पिकअप गाड़ी में सवार सभी लोग समधिन भेंट कार्यक्रम में गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वे ग्राम तिरैया से लौट रहे थे। कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान उनकी गाड़ी जैसे ही ग्राम कठिया पहुंची, वैसे ही यह खौफनाक हादसा हो गया। सभी लोग ग्राम पथर्रा के निवासी हैं। घायलों को इलाज के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल, सिमगा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जिला अस्पताल बेमेतरा में जिन्हें मृत घोषित किया गया उनमें भूरी निषाद (50 वर्ष), नीरा साहू (55 वर्ष) और गीता साहू (60 वर्ष) शामिल हैं। जबकि, जिन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में मृत घोषित किया गया उनमें अग्निया साहू (पति हगरु साहू, 60 वर्ष), खुशबू साहू (पति दिलीप साहू, 39 वर्ष), मधु साहू (पिता दिलीप साहू, 5 वर्ष), रिकेश निषाद (6 वर्ष) और ट्विंकल निषाद (6 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल की रात 11 बजे सूचना मिली कि गठिया के पास सड़क हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया- कैसे हुआ हादसा…

एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि इस एंबुलेंस से सभी घायलोों को इलाजे के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, 18 लोग घायल हैं। इन 18 लोगों में तीन गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा है। हमने कलेक्टर के साथ घायलों से मुलाकात की। यहां डॉक्टरों को उचित इलाज के लिए निर्देशित किया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब पिकअप के ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में गाड़ी घुसा दी।

यह हुए घायल…

निशा यादव, (पिता जफला यादव, उम्र 12 साल), मालती यादव (पति विश्राम साहू, उम्र 38वर्ष), डिंपल (पिता राजेश साहू, उम्र 13वर्ष), कविता (पति तिजराम साहू, 40 वर्ष), सुकिया बाई, (पति रमेश देवांगन, 40 वर्ष), दुखिया बाई (पति रामनाथ यादव, 45 वर्ष), हेमलता साहू (पिता डुलेस्वर साहू, 14वर्ष), रेणुका साहू (पिता राजेंद्र साहू, 14 वर्ष), उर्मिला बाई (पति सुशील साहू, उम्र 50 वर्ष), उषा साहू (पति संजय साहू, उम्र 42 वर्ष), प्रेमु साहू (पिता भीखम साहू, 36 वर्ष), लोकेश साहू (20 वर्ष), सुनीता साहू (50 वर्ष), रत्ना साहू (50 वर्ष), पूर्णिमा साहू (8 वर्ष), दीपिका साहू (12 वर्ष), लोकपाल साहू (12 वर्ष), पुन्नी यादव (60 वर्ष), अहिल्या बाई (55 साल), रामेश्वरी साहू (28 वर्ष), सोनबती (60 वर्ष) घायल हैं। इनके अलावा दो 55-55 साल ही महिलाएं अज्ञात हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000