दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार... उत्तरप्रदेशबिजनौर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 27, 2023 258 उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाना इलाके में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। घटना दो दिन पहले उस वक्त की है, जब पीड़िता घर से स्कूल जा रही थी। शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि वह सोमवार को सुबह घर से स्कूल जा रही थी। उसी दौरान नाथडोई गांव के दीपक आया और एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध 258 Share