दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाडी... उत्तरप्रदेशमिर्जापुर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया के पति आशीष की गाड़ी प्रयागराज के मीरजापुर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 27, 2023 700 उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के काफिले की गाड़ी बुधवार दोपहर करछना इलाके के कचरी गांव के पास मीरजापुर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि मंत्री के काफिले की फार्च्यूनर गाड़ी आगे चल रही एस्कार्ट जिप्सी से टकरा गई। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो-तीन लोगों को हल्की चोट लगने की खबर है। मंत्री आशीष पटेल प्रयागराज सर्किट हाउस से मीरजापुर जा रहे तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद दूसरी गाड़ी से वह मीरजापुर के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना 700 Share