प्रिंसिपल को गोली मारने वाले आरोपी छात्र राजधानी लखनऊ से पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में प्रिंसिपल को गोली मारने वाले आरोपी छात्र गुरविंदर को पुलिस ने राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी छात्र गुरविंदर की निशानदेही पर अवैध तमंचा भी बरामद किया है। बताते चलें कि शनिवार सुबह रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज जहांगीराबाद के कक्षा 12 के छात्र गुरविंदर ने प्रिंसिपल पर हमला करते हुए तीन गोलियां मारी थीं। आरोपी छात्र प्रिंसिपल द्वारा पिटाई किए जाने से नाराज था। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले में प्रिंसिपल के प्रबंधक भाई ने आरोपी छात्र गुरविंदर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया था।

जिसके बाद पुलिस काफी सरगर्मी के साथ उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी छात्र गुरविंदर की लखनऊ से गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की। लखनऊ से हुई गिरफ्तारी में सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसका एक दिन पहले ही एक अन्य छात्र के साथ झगड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि बाद में इस बात को लेकर स्कूल के प्राचार्य राम सिंह वर्मा ने उसे डांटा था। गुरविंदर प्राचार्य से नाराज था, इसलिए उसने उन्‍हें गोली मार दी। इस मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |     घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या, गांव के ही चार लोग नामजद; तलाश में जुटी पुलिस     |     एक लाख का इनामी ढेर, एसओ को लगी गोली, बुलेट-प्रूफ जैकेट ने बचाई जान; बदमाश पर 48 मुकदमे दर्ज     |     टक्कर लगने के बाद दो ट्रकों में लगी भीषण आग, केबिन नें फंसा चालक, जिंदा जल गया, दो की हालत गंभीर     |     डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद, सीतापुर का सिपाही समेत तीन गिरफ्तार     |     शादी के 18 दिन बाद घर पहुंची युवक की लाश, बस की चपेट में आने से हुआ हादसा, परिवार में मचा चीत्कार     |     राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, अर्थिंग वायर लकड़ी के बोटे में बांध पटरी पर रखा     |     राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये, इनाम रखने वाला अमित चौधरी गिरफ्तार     |     नग्न अवस्था में आशा कार्यकर्ता का खेत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000