भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा पुलिसकर्मियों को दी धमकी कहा कि ज्यादा गर्मी में मत रहना, उतार देंगे

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रविवार देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिल्ला-चिल्ला कर थाने के इंस्पेक्टर को दलाल कहा. इतना ही नहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दारोगा पर इलाके में सट्टा, गांजा, चरस का काम कराने का आरोप लगाया। इसको लेकर थाने में जमकर हंगामा हुआ। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ज्यादा गर्मी में मत रहना, उतार देंगे। मामला थाना देहली गेट इलाके का है। यहां पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता के भतीजे की पिटाई कर दी और उसे थाने में बैठा लिया। हालांकि, जब भाजपा पदाधिकारियों की सिफारिश पहुंची तो दारोगा बिदक कर रह गया। दरअसल, रघुवीर पुरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बंटी कुमार के भतीजे विशाल का पड़ोसी से विवाद हो गया था। दोनों पक्ष को पुलिस थाने लेकर आ गई थी। हालांकि, दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया था।

इसके बाद भी दारोगा अमित कुमार ने विशाल को नहीं छोड़ा। वहीं, सिफारिश करने पर भी विशाल को थाने से नहीं छोड़ा गया। इस दौरान दरोगा अमित कुमार पर पिटाई का आरोप लगाया गया। इसके बाद भाजपा महानगर मंत्री संजीव बजाज अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि दरोगा अमित कुमार ने सिफारिश कराने पर विशाल की पिटाई कर दी और उले जेल भेजने की धमकी दी। हालांकि, इस दौरान भाजपा के शहर अध्यक्ष विवेक सारस्वत भी मौके पर पहुंच गए और क्षेत्राधिकारी द्वितीय अशोक कुमार से बात की। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के चलते पुलिस विशाल को थाने में लाई थी। बाद में समझौता हो गया था। पुलिस पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। देर रात विशाल को थाने से छोड़ने पर ही मामला शांत हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000