बरेली में अतीक अहमद के भाई अशरफ के दो गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल 

उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई और पूर्व विधायक अशरफ के दो और गुर्गों को पुलिस ने धर दबोचा है। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर माफिया का सहयोग करने वाले फरहद और यामीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अशरफ के साले सद्दाम के बैंक खाते से लेनदेन के सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी सद्दाम के साथ जेल में अशरफ से भी मुलाकात करने जाते थे। एसपी सिटी बरेली राहुल भाटी ने बताया कि माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ पिछले करीब तीन साल से बरेली जिला जेल में बंद है। पिछले दिनों 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के तार अशरफ से जुड़े तो यहां भी जांच पड़ताल शुरू हुई।

इसमें जेल में अशरफ की मदद करने और अवैध रूप से मुलाकात पुष्टि होने के बाद 7 मार्च को थाना बिथरी चैनपुर में अशरफ, उसके साले सद्दाम, पुराना शहर के लल्ला गद्दी, जेल के बंदी रक्षक शिवहरि अवस्थी, कैंटीन सप्लायर दयाराम उर्फ नन्हें के अलावा जेल के अज्ञात अधिकारी और कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब तक इस मामले में पुलिस दो बंदीरक्षक समेत छह आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। साथ ही जेलर और डिप्टी जेलर समेत सात अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड हो चुके हैं। इसी बीच शुक्रवार सुबह बिथरी चैनपुर पुलिस ने इज्जतनगर के गांव परतापुर जीवन सहाय निवासी फरहद उर्फ गुड्डू और यामीन निवासी सकलैन नगर थाना बारादरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फरहद उर्फ गुड्डू प्रॉपर्टी डीलर है और अशरफ के साले सद्दाम के साथ पार्टनरशिप में काम करता था। उसके बैंक खाते में सद्दाम से रुपयों के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि फरहद उर्फ गुड्डू और यामीन जेल में अशरफ से भी मुलाकात करने जाता था। पुलिस ने अवैध रूप से मुलाक़ात के मामले में दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000