माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर और पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान शूटर के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह हटवा गांव के पास हुई मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के पास से बाइक, तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मेंहनगर थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हटवा गांव के पास माफिया मुख्तार का शूटर आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने योजना बना कर हटवा गांव के पास चेकिंग शुरू कर दिया। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिस पर बदमाश ने तमंचा निकाल कर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल ही भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई किया तो बदमाश के पैर में गोली लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मेंहनगर भेजा जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश की पहचान माफिया मुख्तार के शूटर झीनक उर्फ सत्यनरायण यादव निवासी मिश्रवली थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर के रुप में की गई है। पुलिस उसके पास से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद किया है। उसका आपराधिक रिकार्ड खंगालने में पुलिस जुटी है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000