दस हजार के इनामी फरार बदमाश की हुई पुलिस मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर के सिंभावली थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग करते हुए पिछले एक साल से चोरी के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष शिवम ने बताया कि सोमवार की रात को सिंभावली पुलिस क्षेत्र रही थी। इसी दौरान पुलिस को पिछले एक साल से चोरी के मामले में वांछित चल रहे इनामी बदमाश को बाइक से थाना क्षेत्र में घूमने की सूचना दी। आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर गांव के निकट मध्य गंग नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए एक युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया तो आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी ।इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपित गढ़ नगर के घोड़ा फार्म हाउस में रहने वाले आंसू उर्फ आस मोहम्मद बंजारा है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपित पिछले एक साल से चोरी की घटना में वांछित चल रहा था। जिस को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ओर से निरंतर दबिश दी जा रही थी, लेकिन आरोपित समय समय पर अपना स्थान बदल कर फरार हो जाता था। आरोपित आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। समय-समय पर वह विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपित के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक बाइक बरामद की है ।आरोपित का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000