घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस... उत्तरप्रदेशपीलीभीत युवक ने सरेराह युवती के सीने में मारी गोली, फिर घर जाकर खुद की गोली मारकर की आत्महत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jun 20, 2023 914 उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में युवती को गोली मारने के बाद युवक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह वारदात थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुई। गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री अपनी सहेली के साथ धान की रोपाई करने जा रही थी। अचानक पड़ोस में रहने वाला मंजीत तमंचा लेकर निकला और उसने लड़की की सहेली को धक्का देकर युवती सीने में गोली मार दी। इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती को गोली मारने के बाद युवक घर पहुंचा और अपने सिर में गोली मार ली। इससे उसकी भी मौत हो गई। अचानक हुई वारदात को लेकर गांव में खलबली मच गई। मामले की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त और इंस्पेक्टर घुंघचाई मदन मोहन चतुर्वेदी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। प्रेम प्रसंग को लेकर वारदात होने की आशंका है। मामले के पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। अपराध 914 Share