पुलिस ने होटलों में जिस्मफरोशी का किया खुलासा; आठ युवती व महिलाओं सहित आठ युवक और बुजुर्गों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया में होटलों में चल रहे देह व्यापार की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से पुलिस ने पांच होटलों में से आठ जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मामले में पुलिस ने आठ युवती व महिलाओं को रेस्क्यू किया और आठ युवक और बुजुर्गों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि काफी दिनों से बजरिया में होटलों में देह व्यापार चलने की शिकायत मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को मामले में टीम के साथ औचक निरीक्षण किया तो होटल क्विज, होटल डबल ट्री, होटल शुभम, होटल आर्यदीप और होटल पार्ट टाउन में से आठ जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। एसीपी ने बताया मामले में मिर्जापुर के गांव भोली पांडे निवासी विजयानंद दुवे, नंदग्राम निवासी फैसल, रमेश, कानपुर निवासी शिवम यादव, फिरोजाबाद निवासी शाहनवाज, कविनगर निवासी आफताब अंसारी, दिल्ली के खजूरी खास निवासी अखिलेश कुमार और हरियाणा फरीदाबाद निवासी मृत्युंजय कुमार सैनी को गिरफ्तार किया है।

घंटों के रेट के हिसाब से उपलब्ध कराते हैं कमरा…

एसीपी ने बताया होटल में रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों के पास से भी आपत्तिजनक सामान मिला है जो होटल में आने वाले युवक व युवतियों को उपलब्ध करा रहे थे। जांच में यह सामने आया कि कुछ जोड़ों को होटल संचालकों द्वारा घंटों के हिसाब से कमरे उपलब्ध कराए जा रहे है। जिनसे वह 500 रुपये से 1500 रुपये तक कमरे का शुल्क लेते हैं। साथ ही अकेले आने वाले ग्राहकों को होटल में काम करने वाले कर्मचारी युवतियां उपलब्ध करा रहे हैं।

होटल किए सीज, संचालकों को किया जा रहा चिह्नित…

एसीपी ने बताया कि पांचों होटलों को सीज कर दिया गया है। होटल संचालकों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले में होटलों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट तैयारी कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000