महिला थाना के सामने युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ पर लटकता मिला शव

उत्तर प्रदेश के झांसी पुलिस लाइन परिसर में स्थित महिला थाने के बाहर 30 वर्षीय युवक ने गुलमोहर के पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को रात्रि करीब 9 बजे पुलिस को जानकारी हुई कि एक युवक ने महिला थाने के सामने गुलमोहर के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो युवक पेड़ से काले गमछे से फांसी पर लटक रहा था।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी सुमित कुमार, निवासी शाहपुर जाफराबाद जिला फतेहपुर के रूप में शिनाख्त हुई। छानबीन में पुलिस को पता चला कि मृतक बेंगलुरु में काम करता था। उसका एक भाई दुबई में काम करता था। मृतक की अपने घर में अधिक बातचीत नहीं होती थी। वह बेंगलुरु से अपने घर के निकला था। आज शाम को वह झांसी पहुंचा।

इसके बाद उसने रात्रि में अंधेरे का लाभ उठाते हुए महिला थाने के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार ने कहा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक झांसी क्यों आया यह स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि, यह पता चला है कि इनकी घर वालों से अधिक बातचीत नहीं होती थी और घर वालों से नाराजगी भी चलती थी। यह शादीशुदा भी नहीं है। उसने आत्महत्या क्यों की, इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000