पुलिस ने मुर्गी फार्म पर मारा छापा तो रह गई दंग, हथियारों के जखीरे के साथ 5 करोड़ का सामान किया बरामद

प्रतापगढ़ जिले के अरनोद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नौगांवां स्थित एक मुर्गी फार्म पर छापेमारी की और वहां से 1.65 किलो एमडीएमए, मादक पदार्थ बनाने की सामग्री और हथियार बरामद किए। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल ने बताया कि अरनोद थाना प्रभारी हजारीलाल और उनका दल रात को गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नौगांवा निवासी फरदीन खां, नदीम खां और शेरदील उर्फ दद्दू के खेत पर एक मुर्गी फार्म चल रहा है, जहां मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है।

पुलिस टीम ने फार्म का निरीक्षण किया और वहां से हथियारों का जखीरा, 1 किलो 650 ग्राम एमडीएमए और मादक पदार्थ बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री जब्त की। आरोपी फरदीन खां को गिरफ्तार कर लिया गया।

फार्म हाउस से बरामद सामान में एक पुरानी 12 बोर की एक नाल बंदूक, एक दुनाली 12 बोर की बंदूक, 56 जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक पुरानी देशी पिस्टल और 5 राउंड 7.65 एमएम कारतूस, एक छोटी मैगजीन, 100 जिंदा राउंड .22 एमएम, चार इलेक्ट्रॉनिक कांटे, सात पॉलीथीन की थैलियों में 1 किलो 650 ग्राम एमडीएमए, तीन थैलियों में 3 किलो 350 ग्राम सफेद क्रिस्टल पाउडर और 1 किलो सफेद पाउडर शामिल हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000