पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी उत्तरप्रदेशरायबरेली पूर्व बीडीसी की हत्या का खुलासा; पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Apr 8, 2025 419 रायबरेली में पुलिस ने दो दिन पहले हुई पूर्व बीडीसी की हत्या का मामला सुलझा लिया है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मालिन के पुरवा में गेहूं के खेत से मिला था मृतक मनीष सैनी का शव। पुलिस जांच में सामने आया कि मनीष की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी सुनील कोरी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। महाराजगंज के रहने वाले मनीष अपनी ससुराल में आयोजित भंडारे में शामिल होने आए थे। रूबी ने एक सोची-समझी योजना के तहत अपने पति मनीष और प्रेमी सुनील को एक साथ बुलाया। रूबी और सुनील पास के खेत में संबंध बनाने चले गए। मनीष को शक हुआ तो वह भी उन्हें खोजते हुए खेत में पहुंच गया। खेत में मनीष को देखते ही सुनील ने अपने पास रखे हथियार से दो गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर आज रूबी और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से मामले का खुलासा हुआ। अपराध 419 Share