बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र के पेट्रोल पंप से पुलिस ने बरामद किया एके-47 रायफल व विदेशी पिस्‍टल

भदोही। आगरा जेल में बंद विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की निशानदेही पर भदोही के गोपीगंज पुलिस ने विजय मिश्र के पेट्रोल पंप पर छापा मारकर एक एके-47 रायफल चार मैगजीन, 375 गोली के अलावा विदेशी पिस्टल तथा पिस्टल के नौ कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में लिया है। विष्णु मिश्र के खिलाफ के खिलाफ उसके रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने 2020 में संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद उसके खिलाफ वाराणसी की एक गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। उस मामले में तत्कालीन विधायक विजय मिश्र भी आरोपी था। ऐसे में पुलिस ने विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार कर लिया।

विष्णु मिश्र उसी समय से फरारी काट रहा था। उसकी तलाश में वाराणसी एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही थी। उसी बीच करीब आठ महीने पहले अनापुर में विष्णु के छिपे होने की सूचना मिली। जब एसटीएफ की टीम पहुंची तो वह वहां से फरार हो गया। उस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते दिनों एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी विष्णु मिश्र को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि विष्णु की निशानदेही पर अत्याधुनिक हथियार, कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित विष्णु मिश्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसके बताए गए कई ठिकानों पर जांच की गई। अमवा पेट्रोल पंप पर यह बरामदगी हुई। यह असलहे कहां से आए थे, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पूर्व विधायक के संबंध मुख्तार से भी रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000