मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा, हरिहरपुर में होगी संगीत महाविद्यालय की स्थापना

आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के गढ़ में मिली पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को धन्यवाद ज्ञापित करने आजमगढ़ पहुंचे। सीएम ने आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद भंवरनाथ मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद हरिहरपुर गांव पहुंचे। सीएम योगी का हरिहरपुर घराने के कलाकारों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नन्हें गायक रूद्राक्ष मिश्रा ने अपने साथी के साथ सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं गाने को सुनाया। सीएम इस गाने को सुनकर काफी प्रसन्न मुद्रा में नजर आए। उन्होंने बाल कलाकारों से बात की और उनका हौसला बढाया। सीएम योगी ने हरिहरपुर घराने के संगीत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय के स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ से संबद्ध होगा।

गांव स्थित शीतला माता मंदिर और भोलेनाथ मंदिर के सुंदरीकरण का निर्देश पर्यटन विभाग को दिया और साथ ही कहा कि कोई भी शासकीय कार्यक्रम हो या महोत्सव उसमें हरिहरपुर घराने की मौजूदगी होनी चाहिए। उन्होंने गांव के सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में विकसित कर वहां 15 अगस्त के दिन झंडारोहण करने का निर्देश दिया। गांव को टू-लेन मार्ग के जरिए मुख्य मार्ग से जोड़ने का निर्देश भी पीडब्ल्यूडी को दिया। इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों के बीच बैग का वितरण भी किया। बता दें कि आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर गांव में सदियों से संगीत फल फूल रहा है। इस गांव को संगीत के विद्वानों वाला गांव कहा जाता है। साल-1936 में पद्मविभूषण पं.छन्नू लाल मिश्रा का भी जन्म इसी गांव में हुआ था।

शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पं.छन्नूलाल मिश्रा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। सुर-ताल की नर्सरी कहे जाने वाले इस गांव की आबादी लगभग तीन हजार है। सीएम योगी आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे और आईटीआई मैदान से जिले को बड़ी सौगात दी। लगभग 145 करोड़ के 50 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इसके बाद सीएम योगी को हरिहरपुर घराने पहुंचना था। उनके आने से चंद मिनट पहले जिम्मेदार विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हरिहरपुर घराने को जाने वाले बदहाल रास्ते की मरम्मत में जुटे थे। जगह-जगह गड्ढों में गिट्टियां और तारकोल डाले जा रहे थे। सीएम को मालूम न हो इसके लिए उपर से मिट्टी भी डाली जा रही थी। ग्रामीणों ने कहा कि पहले इस रोड को नहीं बनाया गया। मुख्यमंत्री के आने पर इस गांव की सड़क को बनाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000