पुलिस ने किया खुलासा: सास ने 1 लाख की सुपारी देकर कराई थी बहू की हत्या

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में गत दिनों हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। महिला की हत्या उसकी सास ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने आरोपी सास को भी गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि गत 5 सितंबर को छपरौला में बाइक सवार दो हमलावरों ने घर में घुसकर सोनी नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। इस संबंध में महिला के पति मौसम ने मुकदमा दर्ज कराया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि सोनी अपने पहले पति विनोद को छोडक़र पिछले कुछ समय से मौसम कुमार नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से भी अहम सुराग हाथ लगे थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सोनी की हत्या उसकी सास गीता ने सुपारी देकर कराई है।

इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला की सास गीता से पूछताछ की तो गीता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसने सचिन और उमेश उर्फ कल्लू को एक लाख रूपये की सुपारी देकर अपनी बहू की हत्या कराई थी। गीता ने बताया कि उसका बेटा मौसम अपनी बीवी सोनी के कहने में चलता था। इसी कारण उसने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत उसने सचिन को बहू सोनी की हत्या करने के लिए 50 हजार रूपये एडवांस दिए थे। बाकी के 50 हजार रूपये हत्या के बाद देना तय हुआ था। पुलिस ने सचिन औैर कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करने के लिए ले जा रही थी। दुर्रियाई गांव के पास सचिन ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सचिन गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में सचिन उमेश व उसकी सास गीता को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण; युवती से गैंगरेप-हत्या के बाद एसपी ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर     |     सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स का होगा विस्तार     |     दहेज के लिए विवाहिता को अर्धनग्न हालत में घर से निकाला, चार पर केस दर्ज     |     भ्रष्टाचार के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी और बाबू पर गिरी गाज; किए गए निलंबित, केस दर्ज     |     कौशाम्बी में 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने किया विरोध तो ड्रम में भरने की दी धमकी     |     कार से आए बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, कुछ दिन पहले मृतक जमानत पर आया था बाहर     |     अयोध्‍या में भीषण सड़क हादसा; तीन डंपर आपस में टकराए, आग में जलकर ड्राइवर और क्‍लीनर की मौत     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000