कार सवार बदमाशो ने युवक को मारी गोली एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर हुआ घायल

जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के असुआपार गांव में गुरुवार को दो युवकों पर गोली चला दी गई। ये घटना तब घटी जब दोनों युवक देर शाम काम करके अपने घर की ओर लौट रहे थे। जब इन दोनों को गोली लगी तो दोनों युवक गिर कर तड़पने लगे और एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना जमीन के विवाद को लेकर बताई गई है।

जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया…

महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदालपुर गांव निवासी शिव कुमार (35) और चचेरा भाई जितेंद्र (24) गुरुवार को बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरालाल गांव में प्रधान के यहां इंटरलॉकिंग बिछाने गए थे। देर शाम एक ही बाइक से दोनों घर के लिए निकले। असुआपार गांव के पास कार से पहुंचे बदमाशों ने बाइक सवार भाइयों पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को सीएचसी बदलापुर भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि जितेंद्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

एसपी ने भी लिया घटनास्थल का जायजा…

गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। गोंदालपुर गांव में महराजगंज और बदलापुर थाने की पुलिस तैनात की गई थी।सीओ, एएसपी ग्रामीण स्थित पर नजर रखे हुए थे। करीब नौ बजे एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया। गोंदालपुर के प्रधान विनोद कुमार पाल ने बताया कि आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि इसी विवाद में शिव कुमार की हत्या हुई है। मामले में पहले भी मारपीट हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई भी की थी पर मामला हल नहीं हो सका था। इस बाबत सीओ बदलापुर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पट्टीदारों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में तहरीर के आधार कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर रात तक बदलापुर समेत कई थानों की पुलिस डटी रही।

सालों से चल रहा था जमीनी विवाद…

असुआपार के पास गोली मारकर शिव कुमार की हत्या कर दी गई। उसका जमीन का विवाद करीब दो साल से चल रहा था। मृतक के चचेरे भाई शिवम ने कहा कि तीन दिन पहले ही विपक्षियों ने छह गोली मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिवम ने कहा कि विवाद के कारण विपक्षी पट्टीदार बार-बार धमकी देते थे। उसको लेकर आपस में कुछ चर्चाएं भी होती थीं लेकिन मामला हल नहीं हुआ। जिसके बाद विपक्षियों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000