पुलिस का ऑपरेशन जिराफ:यूपी में अपराधी-माफियाओं की आने वाली है शामत

प्रयागराज। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन माफिया चलाकर नस्तेनाबूत करने की कार्रवाई की है। यूपी पुलिस ने भू माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपराध से अर्जित की गई संपत्तियां को कुर्क करने और बुलडोजर चलाने तक की कार्रवाई की है। प्रयागराज पुलिस अब बचे हुए माफियाओं और अपराधियों की संपत्ति का पता लगाने के लिए एक नई मुहिम की शुरुआत की है। इसे ऑपरेशन जिराफ का नाम दिया गया है।

ऑपरेशन जिराफ के जरिए माफियाओं की अपराध से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद उसे कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन जिराफ के तहत संगठित अपराध करने वाले माफियाओं, अपराधियों और उनके गुर्गों पर अंकुश लगेगा। खास तौर पर भू माफियाओं के खिलाफ इस अभियान के तहत कार्रवाई होगी।प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोनों के डीसीपी को ऑपरेशन जिराफ की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।

खास बात यह कि इस ऑपरेशन के जरिए अब तक संगम नगरी कुख्यात माफिया अतीक अहमद और दर्जनों माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। अतीक की अरबों की संपत्ति को कुर्क किया गया और उस पर बुलडोजर घरजा है, लेकिन अब भी प्रयागराज में ऐसे कई भू माफिया और अपराधी हैं, जिनकी संपत्तियों का पता लग रहा है।इनकी संपत्तियों का पता लगाने के लिए ही ऑपरेशन जिराफ शुरू किया गया है। ऑपरेशन जिराफ तहत गैंगस्टर,कुख्यात अपराधी और बड़े अपराधियों के शूटर के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस सूत्रों मिली जानकारी के प्रयागराज में ऑपरेशन जिराफ शुरू हो गया है। ऑपरेशन जिराफ के तहत माफिया अतीक अहमद की कई बेनामी संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है।अतीक की इन संपत्तियों को चिन्हित करने के बाद राजस्व से इसका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा से कुर्की की अनुमति मांगी जाएगी।पुलिस कमिश्नर से कुर्की की अनुमति मिलने के बाद गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन जिराफ के तहत ही पुलिस को माफिया अतीक अहमद की कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिली है। इसमें शाहगंज थाना क्षेत्र में बंगाल होटल की प्रॉपर्टी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है‌,जिसे कुर्क करने के लिए पुलिस कमिश्नर से अनुमति मांगी गई है। इसके अलावा मिन्हाजपुर में अतीक अहमद की बेगम लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के नाम पर 200 वर्ग गज के प्लाट की भी जानकारी जुटाई गई है, जिसकी कुर्की की भी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा झूंसी में भू माफिया गणेश यादव की भी प्रॉपर्टी चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

बता दें कि माफियाओं के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन जिराफ रखने के पीछे भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि जिराफ की गर्दन काफी लंबी होती है और उसकी ऊंचाई बहुत होती है, जिससे वह अपने आसपास की चीजों को आसानी से देख सकता है, इसीलिए इसे ऑपरेशन जिराफ का नाम दिया गया है, ताकि माफिया और गैंगस्टर पर पैनी नजर रखी जा सके और उनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाकर सख्त एक्शन भी लिया जा सके। योगी सरकार द्वारा ऑपरेशन माफिया चलाए जाने के बाद कई माफिया जमीन में घुस गए हैं, इसके बाद उनकी अवैध और बेनामी प्रॉपर्टियों पर भी कब्जे शुरू हो गए हैं। ऐसे लोगों को भी ऑपरेशन जिराफ के अंतर्गत लाया जाएगा और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000