दबंगों को नहीं मिली रंगदारी तो बुलडोजर से आधा किमी सड़क उखाड़ी,तलाश में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बन रही सड़क को दबंगों द्वारा उखाड़ने का मामला सामने आया है। ठेकेदार से दबंगों को रंगदारी नही मिलने पर दातागंज-बदायूं मार्ग की पीडब्ल्यूडी की आधा किलोमीटर नवनिर्मित सड़क को बुलडोजर से उखाड़ डाला। पुलिस ने सरकारी संपत्ति नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ शाहजहांपुर में स्टेट हाईवे दातागंज-बदायूं मार्ग का करोड़ों रुपये‌ की लागत से चौड़ीकरण हो रहा है। सड़क पीडब्ल्यूडी तैयार करवा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण का ठेका शकुंतला इंटरप्राइजेज को मिला है। ठेकेदार से क्षेत्र के दबंग जगवीर सिंह ने रंगदारी मांगी थी। जब रंगदारी नहीं मिली तो अपने गुर्गों के साथ दबंग जगवीर सिंह साइट पर पहुंचा और काम कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

इसके बाद जगवीर सिंह के गुर्गों ने पीडब्ल्यूडी की 500 मीटर सड़क को बुलडोजर से खोद डाली। इतना ही नहीं इसके आगे लगभग 1 किलोमीटर तक बुलडोजर से कई जगह सड़क पर गड्ढे भी कर दिए। पुलिस ने जगवीर सिंह को नामजद करते हुए एक दर्जन लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नष्ट करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। वहीं स्थानीय नागरिक दर्शन सिंह ने बताया कि कुछ लोग आए और उन्होंने जेसीबी से सड़क को उखाड़ दिया।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव वाजपेई ग्रामीण ने कहा कि दातागंज बदायूं मार्ग पर सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। यहां जगवीर सिंह नाम के व्यक्ति के साथ 10-15 लोग आए और उन्होंने सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही काम कर रहे लोगों के साथ मारपीट की। इस केस में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000