विनियमित क्षेत्र के दफ्तर में ब्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रतापगढ़ जिलाधिकारी नहीं लग पा रहा है,अंकुश

उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम- 1958 के तहत संचालित होने वाला विनियमित क्षेत्र के इस दफ्तर में तुगलकी फरमान से सम्पन्न कराये जाते हैं, सारे कार्य…

प्रतापगढ़। बेलगाम हो चुका सरकारी तंत्र सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। लोग चाहते हैं कि सभी को सरकारी नौकरी मिले, परन्तु जिन्हें सरकारी नौकरी मिल जाती है वह काम नहीं करना चाहते। उनकी मानसिकता बदल जाती है और वह सोचते हैं कि सरकार उनके खाते में वेतन दे ही देगी। चाहे वह नौकरी करें या न करे। ऐसा ही एक दफ्तर विनियमित क्षेत्र का है जो कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य राजस्व अधिकारी की कोर्ट के बगल स्थित है। इस कार्यालय में भवन निर्माण का नक्शा मंजूर होता है। नियमित क्षेत्र में जब कोई भवन बनाता है तब उसे अपने भवन का मानचित्र किसी आर्किटेक्ट से बनवाकर इस कार्यालय में उसे जमा करना होता है।

अवर अभियंता दाखिल हुई पत्रावली पर अपनी आख्या देता है और नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र/उप जिलाधिकारी, सदर, प्रतापगढ़ द्वारा उसे मंजूर कर लिया जाता है। विनियमित क्षेत्र का यह कार्यालय एक छोटे से कमरे में स्थापित है। इस कमरे में रिकॉर्ड रखने तक की जगह नहीं है। संजीव शुक्ल अवर अभियंता हैं, जिनका पोस्टिंग अमेठी जनपद के विनियमित क्षेत्र कार्यालय में है। उनके पास जगदीशपुर और प्रतापगढ़ जनपद के विनियमित क्षेत्र के कार्यालय का भी चार्ज है। अवर अभियंता हफ्ते में एक दिन या दो दिन प्रतापगढ़ आते हैं और जो पत्रावली तैयार रहती हैं, उसे स्वीकृत कराकर प्राप्त होने वाले धन का बंटवारा करके वापस चले जाते हैं।  

एक अवर अभियंता के पास तीन विनियमित क्षेत्र के कार्यालय का कार्य हो तो निश्चित तौर पर वह कार्य नहीं कर सकता। शासन और प्रशासन में जिम्मेदार पदों पर विराजमान हुक्मरानों के लिए यह चिंता का विषय होना चाहिए कि एक अवर अभियंता किस तरह से तीन विनियमित क्षेत्रों के कार्य को संभाल सकता है ? किसी भी भवन के निर्माण के मानचित्र का स्थानीय निरीक्षण को एक अवर अभियंता तीन नियमित क्षेत्रों में नहीं कर सकता है। विनियमित क्षेत्र में सबसे चर्चित कर्मचारी लिपिक अमन दुबे हैं, जो कार्यालय महीने में कभी आ गए तो बड़ी बात। चौथी श्रेणी का कर्मचारी अवकाश प्राप्त कर चुका है। यानि इस दफ्तर में एक अदद चपरासी भी नहीं है।

जरा सोचिये कि इतने महत्वपूर्ण दफ्तर में एक अदद जिम्मेदार ब्यक्ति नहीं होता जो डिस्पैच और रिसीट का कार्य देख सके। विनियमित क्षेत्र के दफ्तर का कार्य दो बाहरी व्यक्तियों को रखकर उसे संचालित कराया जा रहा है। बाहरी ब्यक्तियों की न तो कोई जवाबदेही है और न ही किसी तरह की जिम्मेदारी। सबकुछ भगवान भरोसे है। जिस परिसर में जिले का मुखिया जिलाधिकारी स्वयं बैठता हो जब उस दफ्तर की ये दशा है तो शेष सरकारी दफ्तरों की दशा का अनुमान लगाया जा सकता है। विनियमित क्षेत्र के कार्यालय में जमकर नागरिकों का शोषण किया जाता है। प्रत्येक कार्य का धन निर्धारित किया गया है। जिसे अपना कार्य कराना है वह पहले धन दे, तत्पश्चात उसका कार्य होगा।    

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000