डीडवाना में 2 महिलाओं और दो बच्चों की हत्या, बेड पर पड़े मिले चारों के शव, विदेश में रहते हैं दोनों के पति

राजस्थान के जयपुर नवगठित जिले डीडवाना के मौलासर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं और दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। दोनों मृतक महिलाएं सगी बहनें थीं। दोनों की एक ही परिवार में शादी हुई थी। शुक्रवार देर रात को ससुराल स्थित घर में इन दोनों महिलाओं और उनके दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले। मृतक महिलाओं के पति सगे भाई हैं और दोनों विदेश में रहते हैं। सूचना मिलने पर मौलासर पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।

चारों के फंदे लटके पर लटके हुए मिले शव…

स्थानीय लोगों से मिली सूचना के मुताबिक, दोनों युवतियों और दोनों बच्चों के शव फंदे से लटके हुए थे। गले से बंधी चुन्नी और रस्सी के जरिए शव पंखे से लटके हुए थे, लेकिन आनन-फानन में चुन्नी और रस्सी को काटा गया था। इस वजह से पुलिस को चारों शव बेड पर पड़े मिले। दोनों महिलाओं और दोनों बच्चों के शव एक ही कमरे में पड़े थे। मृतकों में 32 वर्षीय नाजिया, 30 वर्षीय साजिया, 7 वर्षीय कनिष्का और 4 वर्षीय आमिर शामिल हैं।

वीडियोग्राफी में नजर आ रहे बेड पर पड़े शव…

हत्या की यह घटना मौलासर थाना क्षेत्र के नुवा गांव की है, जहां दो महिलाओं और 2 बच्चों के शव मिले हैं। चारों के शवों को डीडवाना के बांगड़ अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस की ओर से घटना स्थल की वीडियोग्राफी करवाई गई है, जहां शव पड़े हुए नजर आ रहे हैं। डिप्टी एसपी धर्मपाल पूनिया ने बताया कि दोनों मृतकाओं के पति अजरुद्दीन और अशफाक सगे भाई हैं, जो सऊदी अरब में रह कर काम कर रहे हैं।

हत्या का मुकदमा दर्ज…

पुलिस ने मृतक महिलाओं के पीहर पक्ष को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सिंगरावट गांव निवासी परिजनों ने बताया कि वर्ष-2015 में नाजिया और साजिया की शादी नुवा गांव निवासी अजहरुद्दीन और अशफाक से की थी। अजहरुद्दीन और अशफाक के विदेश जाने के बाद नाजिया और साजिया ससुराल वालों से अलग एक मकान में रहती थी। पीहर पक्ष की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000