प्रतापगढ़: नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर पर नाबालिग से जबरन शादी कराने का आरोप, छह पर FIR

प्रतापगढ़।  जिले में किशोरी के अपहरण और जबरन शादी कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप नगर पंचायत पृथ्वीगंज की अध्यक्ष नीलम सरोज के देवर व प्रतिनिधि संजय सरोज पर लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर संजय समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को 11 जुलाई को जबरन अगवा कर लिया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि संजय सरोज और उसके साथियों ने किशोरी को घर से उठाकर कटरा मेदनीगंज स्थित शीतला माता मंदिर में ले जाकर मोहित सरोज नामक युवक से जबरन उसकी शादी करा दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि संजय व उसके गुर्गों ने तमंचा दिखाकर उसे व उसके पति को जबरन शादी में शामिल किया, आशीर्वाद दिलवाया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर फोटो खींची गई।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सरोज के देवर, मोहित सरोज, लुरखुर सरोज समेत तीन अन्य के खिलाफ अपहरण, जबरन शादी, धमकी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही कई पहलुओं में जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस घटना से नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि जन प्रतिनिधियों के रिश्तेदार अगर खुद कानून तोड़ेंगे, तो आम जनता कहां जाएगी?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000