लखनऊ में दो पत्नियों के बीच दरोगा के शव को लेकर बवाल, मारपीट में बदला विवाद

लखनऊ।  उरई जिले में तैनात दरोगा संजय कुमार पाठक की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर दरोगा की दो पत्नियों के परिवारों के बीच शव को लेकर तीखा विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई और हंगामे में बदल गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और शव को दरोगा के पिता के हवाले कर दिया।

दरोगा की दो जिंदगियों का टकराव, एक मौत पर दो दावे 

मूलरूप से जौनपुर के मछलीशहर निवासी संजय पाठक (54) वर्तमान में कोतवाली नगर, उरई में दरोगा के पद पर कार्यरत थे। वह लखनऊ के आदिलनगर में दूसरी पत्नी आराधना अंसारी और दो बेटों के साथ रहते थे। संजय ने वर्ष 2016 में आराधना से दूसरी शादी की थी, जबकि उनकी पहली पत्नी चंद्रकुमारी अपने तीन बेटियों और बेटे आशीष के साथ जौनपुर में रहती हैं।

बेटे का आरोप, दूसरी पत्नी ने पिता को ज़हर दिया गया  

पहली पत्नी के बेटे आशीष ने दावा किया कि संजय ने उनकी मां से बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली थी। उनका आरोप है कि दूसरी पत्नी आराधना ने स्लो पॉइजन देकर पिता की जान ली। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही उरई पुलिस कप्तान को शिकायत दी गई थी और जांच जारी थी। जबकि आराधना अंसारी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संजय की तबीयत अचानक बिगड़ी थी और इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। उनका कहना है कि परिवार को आपसी विवाद के बजाय शांतिपूर्वक दुख साझा करना चाहिए।

पोस्टमार्टम हाउस में भिड़े परिजन 

पोस्टमार्टम हाउस पर मंगलवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शव को लेकर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया और शव को दरोगा के पिता दयाशंकर पाठक के सुपुर्द किया, जो उसे लेकर जौनपुर रवाना हो गए। डाक्टरों ने मौत की वजह स्पष्ट नहीं बताई है। रिपोर्ट के अनुसार, हार्ट और अन्य अंगों की विसरा जांच के लिए नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस मौत के कारणों की विस्तृत जांच करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000