प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: स्कूल से फरार हुई तीनों छात्राओं को पुलिस ने खोज निकाला
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत पारा हमीदपुर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली एक बालिग दो नाबालिग छात्राएं बिना बताए ही स्कूल से अचानक गायब हो गई थी। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। मामले में सक्रिय हुई अंतू थाना की पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही के निर्देशन में अपने तेज तर्रार दरोगाओ एवं कांस्टेबलों की टीम गठित कर इस कठिन मिशन की जिम्मेदारी सौंपी।
टीम में शामिल तेज तर्रार गड़वारा चौकी इंचार्ज शैलेश सिंह यादव, चौकी इंचार्ज आरटीओ रामनरेश कांस्टेबल मृत्यंजय सिंह को मिली थी यह अहम जिम्मेदारी। लड़कियों की खोज में निकली पुलिस टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन लड़कियों की लोकेशन न होना था। रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ से मिली लड़कियों की लोकेशन के आधार पर अहमदाबाद के लिए निकली थी अंतू पुलिस टीम।
लड़कियों की लगातार बदल रही लोकेशनों में पुलिस टीम सूरत से लेकर मुंबई तक लगातार उनका पीछा करती रही। तमाम कठिनाइयों बाधाओं को नकारते हुए अंततः अंतू पुलिस की टीम ने इन लड़कियों को सकुशल अमेठी स्टेशन से बरामद कर लिया। तमाम औपचारिकताओं को पूरा करते हुए पुलिस ने बरामद लड़कियों को वन स्टाफ सेंटर भेज दिया यहां से आगे की विधिक कार्यवाही होगी।